अम्बिकापुर,15 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के बांसाझाल के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों युवक कैलाश गुफा से जलाभिषेक कर वापस लौट रहे थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुखवीर सिंह पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 22 साल अंबिकापुर शहर के खरसिया मार्ग का रहने वाला था। वह शहर के ही नीरज मालाकार के साथ बाइक से कैलाश गुफा गया था। दोनों शुक्रवार को वापस लौट रहे थे। रास्ते में बतौली स्थित बांसाझाल पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने से दोनों सडक़ पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सुखवीर की मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur