Breaking News

लखनपुर@हजारों की संख्या में महेशपुर में रात्रि जागरण करने के बाद कांवरिया चले लखनपुर स्वयंम्भू शिवालय में

Share


लखनपुर ,15 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। कल हजारों की संख्या में कावरिया महेशपुर में रात्रि जागरण करने के बाद आज सुबह रेण नदी से जल भरकर पैदल लखनपुर स्वयंभू शिव मंदिर में जल अभिषेक किया। कांवरिया युवा मंच लखनपुर के तत्वधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कांवरियों को रात्रि में भोजन की व्यवस्था की गई थी, एवं रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया था रात भर सभी कांवरिया शिव भक्ति भावना में लीन होकर नाचते गाते नज़र आय। आज सुबह महेशपुर से जल भरकर लखनपुर की ओर पैदल जलाभिषेक करने के लिए निकले कांवरियों के लिए रास्ते भर शिव भक्तों ने जलपान की व्यवस्था पूरे रास्ते भर की थीलखनपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवर यात्रा निकालने के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद थी।
आज सुबह से ही लखनपुर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी मंदिर में भी विशाल भंडारे का आयोजन कावारिया युवा मंच के द्वारा किया गया था।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply