अम्बिकापुर,16 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल एवं ‘शिमला ऑफ छत्तीसगढ़’ के नाम से विख्यात मैनपाट में पर्यटन एवं आवास विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर, सरगुजा (अम्बिकापुर) द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के आदेश क्रमांक 04/अ-19/2025-26, दिनांक 14.01.2026 के अंतर्गत मैनपाट क्षेत्र में 4.80 हेक्टेयर (12 एकड़) भूमि अटल विहार …
Read More »अंबिकापुर
अम्बिकापुर@चुनाव आयोग द्वारा अनायास थोपे नये नियमों कारण बडी संख्या में मतदाता को वंचित होना पड़ सकता है मताधिकार से
-संवाददाता-अम्बिकापुर,15 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को एसआईआर और मनरेगा बचाओ संघर्ष को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक ली। एसआईआर की दावा-आपत्ती प्रक्रिया के अंतिम दौर में ए और बी कैटेगरी के लाखों मतदाताओं के सत्यापन की बात सामने आने के बाद इस बैठक का …
Read More »सीतापुर@दिनदहाड़े घर में चोरी,सोना-चांदी व नकदी पार
सीतापुर, 15 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम देवगढ़ बखरीपारा में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोडकर सोना-चांदी के आभूषण व नकदी सहित करीब 1 लाख 3 हजार 400 रुपये की चोरी कर ली। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम देवगढ़ बखरीपारा निवासी कृपाल …
Read More »अम्बिकापुर@यातायात सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल सेवा किटी समूह ने शुरू किया हेलमेट बैंक
-संवाददाता-अम्बिकापुर,15 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सेवा किटी समूह द्वारा हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम नवा बिहान नशामुक्ति जागरुकता अभियान एवं परामर्श केंद्र, सरगुजा कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो एवं आईपीएस अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता रहे। सेवा …
Read More »अम्बिकापुर@अमन कोल्ड स्टोरेज में चोरी,लेबर पर संदेह
अम्बिकापुर,15 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। थाना मणिपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोधिमा सुंदरपुर स्थित अमन कोल्ड स्टोरेज से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। कोल्ड स्टोरेज में रखी गई चिरौंजी गुठली की 47 बोरियां चोरी हो गई। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में स्टोरेज में कार्यरत लेबरों पर संदेह जताया गया है। …
Read More »अम्बिकापुर@न्यायालय के लिए आबंटित भूमि से 6 कब्जा-धारियों के मकान-दुकान पर चला बुलडोजर…
-संवाददाता-अम्बिकापुर,15 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। जिला न्यायालय के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को प्रशासनिक अमले ने न्यायालय के लिए आबंटित भूमि पर वर्षों से काबिज छह लोगों के मकान और दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। यह कार्रवाई पुलिस बल और नगर निगम की टीम की मौजूदगी में की गई।प्रशासन के अनुसार संबंधित भूमि जिला …
Read More »अम्बिकापुर@हादसे में टुरिस्ट बस के खलासी की मौत
अम्बिकापुर,15 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक पिकनिक स्पॉट पर टुरिस्ट बस ढलान पर ढलने लगा। इस दौरान बस का खलासी बस के पीछे के पहिए के पास गुटका लगा रहा था। तभी चक्का उसके ऊपर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार …
Read More »अंबिकापुर@हरा-भरा था पेड़,फिर भी ‘लोक न्यूसेंस’ घोषित कर कटाई क्यों?
BNSS की धारा 152 के इस्तेमाल पर उठे सवाल पहले अनुमति,बाद में जांच-देवीगंज रोड वृक्ष कटाई मामला बना विवाद का केंद्र क्या राजस्व निरीक्षक है वृक्ष वैज्ञानिक? हरे यूकेलिप्टस की कटाई पर उठी बहस ‘हो सकता है’ के आधार पर कटे पेड़-प्रशासनिक विवेक या मनमानी? आशंका के आधार पर हरे पेड़ों की बलि,देवीगंज रोड में यूकेलिप्टस कटाई पर प्रशासन कटघरे …
Read More »अम्बिकापुर@मकर संक्रांति पर गणपति धाम में पतंग प्रतियोगिता,उमड़ा जनउत्साह
-संवाददाता-अम्बिकापुर,14 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट,अंबिकापुर द्वारा महामाया पहाड़ी स्थित गणपति धाम में भव्य पतंग प्रतियोगिता एवं तिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन उत्सव और उल्लास का केंद्र बना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में …
Read More »अम्बिकापुर@गौवंश से भरी पिकअप पलटी,एक गाय की मौत,तस्करी की आशंका
-संवाददाता-अम्बिकापुर,14 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी में गौवंश से भरी एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में सवार तस्कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से पिकअप में बंधी गौवंश को बाहर निकालकर बचाया गया। जानकारी के अनुसार, बीती रात झारखंड नंबर की पिकअप क्रमाांक जेएच 13 जे 6737 …
Read More »
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur