ड्रंक एंड ड्राइव के दो मामलों में न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया,यातायात पुलिस की कार्रवाई जारी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव के दो मामलों में मोटरसाइकिल चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। दोनों मामलों में वाहन चालकों के शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। कुल मिलाकर 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में यातायात शाखा की टीम ने चेकिंग के दौरान बाइक क्रमांक CG-29-AG-3955 के चालक राजू राजवाड़े (24), निवासी बतरा, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर को रोका। ब्रेथ एनालाइजर जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में बाइक क्रमांक CG-15-ED-3861 के चालक राकेश तिर्की (29),निवासी पटपरिया, थाना गांधीनगर को भी शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। जांच में नशे की पुष्टि होने पर दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सम्पूर्ण कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur