Breaking News

अम्बिकापुर @होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज में छह दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न,नई छात्राओं को महाविद्यालयीन जीवन से कराया परिचित

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज में सत्र 2026-27 की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए 27 जुलाई से 1 अगस्त तक छह दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण,अनुशासन,राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विभिन्न छात्र हितैषी गतिविधियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना गीत के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. सी. शांता जोसेफ ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उच्च शिक्षा के महत्व, अनुशासित जीवन,निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। छह दिनों तक चले कार्यक्रम में छात्राओं को महाविद्यालय की नियमावली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020),परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय एवं आईसीटी सुविधाएं,एंटी-रैगिंग व्यवस्था, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, महिला सुरक्षा,करियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास,एनसीसी,एनएसएस,खेल गतिविधियों तथा नैतिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रेरक व्याख्यान,समूह गतिविधियां, प्रतिभा प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी और शैक्षणिक वीडियो के माध्यम से छात्राओं की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने छात्राओं को शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी देते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।
समापन अवसर पर प्राचार्य ने छात्राओं से नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने महाविद्यालयीन जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक डॉ. नीना गुप्ता,दिव्या सिंह तथा महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का सक्रिय सहयोग रहा। बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।


Share

Check Also

विश्रामपुर/सूरजपुर@ तीन वर्षों से बंद पड़ा निजी ट्रांसफार्मर हटाया गया

Share नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल की पहल लाई रंग,फौजी गली के लोगों को मिली …

Leave a Reply