Breaking News

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित केंद्र अंबिकापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत परेड की सलामी लेकर की गई। इसके बाद मार्च पास्ट,स्कॉट ड्रिल और परेड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं जवानों के टर्नआउट की जांच की गई। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने वाहन शाखा का विस्तृत अवलोकन करते हुए शासकीय वाहनों की स्थिति,रखरखाव,लॉग बुक एवं दस्तावेजों की समीक्षा की। उन्होंने बीपी वाहन, जैमर वाहन सहित सभी वाहनों को बेहतर स्थिति में बनाए रखने और रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके बाद आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा एवं पुलिस यूनिट बैंक का निरीक्षण किया गया। हथियारों की नियमित साफ-सफाई एवं सुरक्षित रखरखाव, स्टोर सामग्री के सुव्यवस्थित वितरण तथा आवश्यक उपकरणों के समय-समय पर रखरखाव के निर्देश दिए गए। पुलिस यूनिट बैंक के माध्यम से जवानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी-एसएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने तथा जनता का विश्वास जीतने के लिए निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी से कार्य करने की नसीहत दी। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय से प्राप्त नए शासकीय वाहन का पूजन भी किया गया और उसके बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, एसडीओपी ग्रामीण राकेश बघेल, डीएसपी अमृत कुजूर, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित लगभग 160 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पर्यावरण बचाने से पहले मन का प्रदूषण दूर करें : टी.एस. सिंहदेव

Share ब्रह्माकुमारीज़ के पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन अभियान का अंबिकापुर में आयोजन–संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 2026 …

Leave a Reply