Breaking News

राष्ट्रीय

जोधपुर@माहेश्वरी समाज जॉब सीकर नहीं रहा,जॉब क्रिएटर रहा,समाज के दिए हुए भामाशाहों की सूची बनाएंगे तो कई पेज भर जाएंगे : अमित शाह

जोधपुर,10 जनवरी 2026। जोधपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा- माहेश्वरी समाज जॉब सीकर नहीं रहा, जॉब क्रिएटर रहा है। ऐसे ही सदियों तक यह समाज देश की सेवा करता रहे। राम मंदिर पर पुस्तक लिख रहा युवक मेरे पास आया। मैंने उससे पूछा कि तुम्हारे पास क्या जानकारी है? उसने बताया कि आजादी के बाद …

Read More »

नई दिल्ली@केसी त्यागी की जेडीयू से छुट्टी! पार्टी ने किया किनारा कहा…हमारा उनसे आधिकारिक संबंध नहीं

नई दिल्ली,10 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करने वाले पूर्व सांसद केसी त्यागी से जनता दल यूनाइटेड ने खुद को अलग कर लिया है। जदयू का कहना है कि त्यागी के हालिया बयान पार्टी की आधिकारिक राय नहीं हैं और उनसे संगठन का कोई औपचारिक संबंध नहीं है। केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

Read More »

नई दिल्ली@चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे सूर्यकांत

बोले-10वीं में अच्छे रिजल्ट के लिए स्कूल में सोते,मास्टरजी रात तक पढ़ाते थेनई दिल्ली,10 जनवरी 2026। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के हरियाणा दौरे के दूसरे दिन खुली जीप में सवार होकर हांसी जिले में अपने पैतृक गांव पेटवाड़ पहुंचे। यहां उनके सम्मान में एक समारोह रखा गया था। उनके साथ कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। यहां …

Read More »

सोमनाथ@पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में महाआरती की ऊं जाप भी किया,

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा,पीएम 3 दिन के गुजरात दौरे परसोमनाथ,10 जनवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक 3 दिन के गुजरात के दौरे पर हैं। शनिवार शाम वे राजकोट से हेलिकॉप्टर के जरिए सोमनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे। सोमेश्वर महादेव की महाआरती की। इसके बाद 72 घंटे चलने …

Read More »

नई दिल्ली@जंग दुश्मन का मनोबल तोड़ने के लिए लड़ते हैं

हम मनोरोगी नहीं कि शव देखकर खुशी मिले : डोभालनई दिल्ली,10 जनवरी २०२6। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को कहा कि युद्ध राष्ट्र की इच्छाशक्ति के लिए लड़े जाते हैं। उन्होंने कहा,‘हम साइकोपैथ (मनोरोगी) नहीं हैं, जिन्हें दुश्मन के शव या कटे हुए अंग देखकर संतोष या सुकून मिले। लड़ाइयां इसके लिए नहीं लड़ी जाती। उन्होंने कहा कि …

Read More »

नई दिल्ली@संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से संभव,1 फरवरी को बजट

नई दिल्ली,09 जनवरी 2026। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो सकता है। केंद्रीय बजट 1 फरवरी, रविवार को पेश किया जा सकता है। संसद के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह संभावित कार्यक्रम संसदीय मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बनाया है। इसके अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित …

Read More »

नई दिल्ली@लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को लगा बड़ा झटका,तेजस्वी-तेज प्रताप समेत कई पर आरोप तय

नई दिल्ली,09 जनवरी 2026। जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय हो चुके हैं। जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं में भी मुकदमा चलेगा। राऊज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत के न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू यादव के साथ-साथ उनके …

Read More »

नई दिल्ली@अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा फैसला

सीएम धामी ने की सीबीआई जांच की सिफारिशनई दिल्ली,09 जनवरी 2026। उत्तराखंड के बहुचर्चित और हृदयविदारक अंकिता भंडारी हत्याकांड में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता के बढ़ते आक्रोश और अंकिता के परिजनों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण …

Read More »

बेंगलुरु@सीबीआई ने अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार,3.7६ करोड़ से ज्यादा रकम बरामद

बेंगलुरु,09 जनवरी 2026। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 9.5 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़े एक मामले में केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान बेंगलुरु के संयुक्त निदेशक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीबीआई ने शुक्रवार को दी। सीबीआई ने 8 जनवरी को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसमें सीपीआरआई के वरिष्ठ अधिकारी और कुछ निजी लोगों पर मिलीभगत से …

Read More »

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया,इसलिए डील नहीं हुई-ट्रेड डील पर अमेरिका का दावा

नई दिल्ली,09 जनवरी 2026। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अमेरिका की ओर से बड़ा दावा सामने आया है। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात नहीं की, इसी वजह से दोनों देशों के बीच यह डील नहीं हो सकी। हॉवर्ड लटनिक ने …

Read More »