Breaking News

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया,इसलिए डील नहीं हुई-ट्रेड डील पर अमेरिका का दावा

Share

नई दिल्ली,09 जनवरी 2026। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अमेरिका की ओर से बड़ा दावा सामने आया है। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात नहीं की, इसी वजह से दोनों देशों के बीच यह डील नहीं हो सकी। हॉवर्ड लटनिक ने अमेरिकी वेंचर कैपिटलिस्ट चमाथ पालिहापितिया के साथ ऑल-इन पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि यह पूरी तरह राष्ट्रपति ट्रंप का सौदा था। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला राष्ट्रपति को लेना था और सब कुछ लगभग तय था। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी को केवल राष्ट्रपति को फोन करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इसी कारण डील आगे नहीं बढ़ पाई। लटनिक ने यह भी कहा कि उसी घटनाक्रम के बाद अगले ही हफ्ते अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के साथ कई व्यापारिक समझौतों की घोषणा कर दी। हालांकि,लटनिक के दावों पर सवाल भी उठ रहे हैं। जुलाई 2025 में अमेरिका की यूरोपीय संघ,यूनाइटेड किंगडम,जापान, इंडोनेशिया,फिलीपींस,वियतनाम और दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ को लेकर बातचीत चल रही थी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply