Breaking News

सोमनाथ@पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में महाआरती की ऊं जाप भी किया,

Share

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा,पीएम 3 दिन के गुजरात दौरे पर
सोमनाथ,10 जनवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक 3 दिन के गुजरात के दौरे पर हैं। शनिवार शाम वे राजकोट से हेलिकॉप्टर के जरिए सोमनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे। सोमेश्वर महादेव की महाआरती की। इसके बाद 72 घंटे चलने वाले ऊं जाप में शामिल होकर ऊं जाप भी किया। अब पीएम सोमनाथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। रोड शो के दौरान पीएम को देखने के लिए सड़क के दोनों और भीड़ मौजूद रही थी। मंदिर पहुंचने से पहले पीएम ने सोमनाथ सर्किट हाउस में सोमनाथ के ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी की थी। अब सोमनाथ में कुछ देर बाद ड्रोन शो होगा,जिसके जरिए सोमनाथ गाथा प्रस्तुत की जाएगी। शो के लिए 3 हजार ड्रोन शामिल किए गए हैं। दरअसल पीएम मोदी ने सोमनाथ पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर हो रहे इस कार्यक्रम को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ नाम दिया है। पर्व 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है।
आज का कार्यक्रम
पीएम मोदी आज सुबह करीब 9ः45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। करीब 2 किमी लंबी इस यात्रा में 108 घोड़े नजर आएंगे। शौर्य यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली जाती है। यात्रा का समापन सोमनाथ के सद्भावना मैदान में होगा। इसके बाद पीएम सोमनाथ मंदिर में दर्शन,जलाभिषेक और पूजा अर्चना करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे सोमनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और सद्भावना मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
सद्भावना मैदान 14 साल पहले किया था उपवास
वर्ष 2012 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे,तब उन्होंने सोमनाथ के इसी मैदान में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर डैम की ऊंचाई बढ़ाने के मुद्दे पर हुए जन आंदोलन के दौरान सद्भावना उपवास रखा था। तब से यह मैदान ‘सद्भावना मैदान’ के नाम से पहचाना जाने लगा है।
राजकोट में ङ्कत्रक्रष्ट का उद्घाटन करेंगे
सोमनाथ में कार्यक्रमों के बाद पीएम कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (ङ्कत्रक्रष्ट) का उद्घाटन करने के लिए राजकोट जाएंगे। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र पर केंद्रित यह दो दिवसीय सम्मेलन 11 और 12 जनवरी के बीच मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के परिसर में होगा।
इसके बाद पीएम राजकोट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। यहां साबरमती आश्रम में नवीनीकरण और विस्तार कार्य की समीक्षा करेंगे। 12 जनवरी की सुबह अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेता अहमदाबाद के साबरमती नदी के तट पर होने वाले काइट फेस्टिवल में शामिल होंगे। यहां सो दोनों नेता साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम अहमदाबाद के पुरानी हाईकोर्ट स्टेशन से गांधीनगर के महात्मा मंदिर तक मेट्रो से यात्रा करेंगे और इसी के साथ सचिवालय से महात्मा मंदिर तक नवनिर्मित मेट्रो खंड का उद्घाटन करेंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply