Breaking News

बेंगलुरु@सीबीआई ने अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार,3.7६ करोड़ से ज्यादा रकम बरामद

Share

बेंगलुरु,09 जनवरी 2026। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 9.5 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़े एक मामले में केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान बेंगलुरु के संयुक्त निदेशक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीबीआई ने शुक्रवार को दी। सीबीआई ने 8 जनवरी को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसमें सीपीआरआई के वरिष्ठ अधिकारी और कुछ निजी लोगों पर मिलीभगत से भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया है। सीबीआई के अनुसार,आरोपी ने एक निजी कंपनी एम/एस सुधीर ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा बनाए गए बिजली से जुड़े उपकरणों के लिए अनुकूल परीक्षण रिपोर्ट जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और 9 जनवरी को बेंगलुरु में संयुक्त निदेशक को निजी कंपनी के एक अधिकारी के साथ 9.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। सीबीआई ने 3.59 करोड़ रुपए नकद जब्त किए। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर, हांगकांग डॉलर, सिंगापुर डॉलर,इंडोनेशियाई रुपिया,मलेशियाई रिंगिट, यूरो,चीनी युआन,स्वीडिश क्रोना और यूएई दिरहम जैसी विदेशी मुद्राएं भी मिलीं, जिनकी कीमत करीब 4.05 लाख रुपए बताई गई है। कैश और विदेशी मुद्रा के अलावा तलाशी के दौरान आभूषण और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज व सामान भी बरामद किए गए हैं। अब तक कुल मिलाकर विदेशी मुद्रा सहित करीब 3.76 करोड़ रुपए की बरामदगी हो चुकी है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply