Breaking News

अंबिकापुर

लखनपुर@पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक पशुओं की तस्करी करने वाले आरोपी के विरुद्ध लखनपुर पुलिस की कार्रवाई

21 नग मवेशी एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया -संवाददाता-लखनपुर,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। प्रार्थी तत्कालीन सरपंच सुखसाय पोर्ते ग्राम कोरजा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे दिनांक 19.09.2024 को रात्रि लगभग 09ः30 बजे सूचना मिला कि गाँव के सेग्रीकेशन शेड कचरा गोदाम कैम्पस से एक पिकअप वाहन में मवेशियों को …

Read More »

अम्बिकापुर@शहरी सामु.स्वा. केन्द्र नवापारा में दवा खरीदी के मामले में प्राप्त शिकायत पर हुई जांच

-संवाददाता-अम्बिकापुर,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहरी सामु.स्वा. केंद्र नवापारा में दवा खरीदी के मामले में प्राप्त शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 23 अक्टूबर 2025 को 06 सदस्य जाँच समिति का गठन किया गया था। जाँच समिति के द्वारा प्रकरण पर जांच कर जांच प्रतिवेदन 19 नवंबर 2025 प्रस्तुत किया गया था। जांच प्रतिवेदन अविलंब 25 नवंबर 2025 को …

Read More »

लखनपुर@लखनपुर सामुदायिक भवन में कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया,वोट और संविधान बचाने ली शपथ

-संवाददाता-लखनपुर,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 140 वा स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। कांग्रेश प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सामुदायिक भवन लखनपुर 28 दिसंबर दिन रविवार को कांग्रेस के 140 वा स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,बीएलए सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेसियों ने …

Read More »

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड का फायदा उठाकर बड़ी चोरी,नकदी व जेवरात पार

अम्बिकापुर,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया वार्ड के जरहागढ़ इलाके में शनिवार रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में सो रहे ससुर और बहू की मौजूदगी के बावजूद बेखौफ होकर नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी रविवार सुबह करीब पांच बजे …

Read More »

अम्बिकापुर@कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर परिचर्चा आयोजित

अम्बिकापुर,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने आज राजीव भवन में पार्टी का ध्वजारोहण किया और एक परिचर्चा आयोजित की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुरेन्द्र गुप्ता ने पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री गुप्ता और श्री विमलेश सिंह को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। परिचर्चा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष …

Read More »

सरगुजा/अंबिकापुर@सरगुजा की आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी…एक इन्फ्लुएंसर,अभिव्यक्ति की आजादी और गरमाती प्रदेश की राजनीति

-न्यूज डेस्क-सरगुजा/अंबिकापुर,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सोशल मीडिया के ज़रिये अपनी बात रखने वाली सरगुजा की युवा इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की हालिया गिरफ्तारी ने न केवल डिजिटल दुनिया में,बल्कि छत्तीसगढ़ की सियासत में भी हलचल मचा दी है,यह मामला अब महज़ एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा,बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सत्ता की आलोचना और लोकतांत्रिक मूल्यों पर बहस का केंद्र …

Read More »

अंबिकापुर@ मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में रिफर करने की शिकायत पर सम्बन्धितों पर होगी कार्रवाई

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए:कलेक्टरअंबिकापुर,27 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने निर्देशित करते हुए विभाग को अपने दायित्वों …

Read More »

अम्बिकापुर@तुष्टिकरण के लिए इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… भारत सिंह सिसोदिया

-संवाददाता-अम्बिकापुर,27 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। इतिहास पर मुगलों को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि मुगल शासन को लेकर दिए जा रहे तथ्यहीन,भ्रामक और तुष्टिकरण से प्रेरित बयानों की भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है। यह दावा कि मुगल काल में हिंदुओं पर किसी …

Read More »

अम्बिकापुर@छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा अरेस्ट

अम्बिकापुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को सीतापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में एक दिन पहले आवेदन के आधार पर सीतापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने …

Read More »

अम्बिकापुर@सीतापुर धान खरीदी केंद्र के मैनेजर ने की आत्महत्या,देर रात घर लौटे और लगा ली फांसी

अम्बिकापुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना अंतर्गत केरजू धान खरीदी केंद्र में पदस्थ मैनेजर दिनेश गुप्ता ने गुरुवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे खरीदी केंद्र से देर रात घर लौटे थे और फिर फांसी के फंदे पर झूल गए। घरवालों ने सुबह उनका शव कमरे में देखा तो उनके होश उड़ …

Read More »