Breaking News

अम्बिकापुर,@मॉन्टफोर्ट स्कूल में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी

Share

सांसद चिंतामणि महाराज ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को दिलाई शपथ,नेतृत्व और अनुशासन का दिया संदेश
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
मॉन्टफोर्ट स्कूल,अंबिकापुर में गुरुवार को सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के अलंकरण (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज थे,जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर एस. गेब्रियल ने की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यालय के बैंड दल और विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्राचार्य ब्रदर एस. गेब्रियल ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं ध्वज प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने विद्यालय के आदर्शों, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया। सत्र 2026-27 के लिए शुभम पांडेय को हेड बॉय, श्रेया खलखो को हेड गर्ल, सप्तऋषि मुखर्जी को स्कूल कैप्टन तथा नम्रता तिर्की को असिस्टेंट स्कूल कैप्टन बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न हाउस,अनुशासन एवं खेल गतिविधियों के लिए भी छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अपने संबोधन में सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि अनुशासन व्यक्ति और राष्ट्र की उन्नति का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नेतृत्व को सेवा और उत्तरदायित्व का माध्यम मानते हुए समय का सम्मान करने,कठिन परिश्रम करने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने ‘विद्या धनं सर्वधनप्रधानम्’ का उल्लेख करते हुए नियमित अध्ययन,माता-पिता के सम्मान और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। प्राचार्य ब्रदर एस. गेब्रियल ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को बधाई देते हुए कहा कि परिषद विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच सेतु का कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply