Breaking News

अंबिकापुर

अंबिकापुर@सायबर ठगों के झांसे से बचने की जरूरत

अंबिकापुर, 25 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। सायबर ठगों द्वारा लोगों को अनेक प्रलोभनकारी संदेश देकर झांसे में लेना और उनकी गाढ़ी कमाई पल भर में हड़प लेने की नई-नई चालाकी करते रहते है जिससे लोगों को बचने की जरूरत है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप्प में सायबर ठगों द्वारा संदेश भेज रहे है कि आपके मोबाईल नंबर को केबीसी के …

Read More »

अंबिकापुर@संविधान को सम्मान करें व अपने अधिकार को जानें : शांता जोसेफ

अंबिकापुर, 27 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। स्थानीय होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज में संविधान सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। सर्वप्रथम दीपिका तिर्की बीकॉम फाइनल एवं मिल्की प्रीतिका तिर्की बीएससी प्रथम नें प्रार्थना नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक रितु दास …

Read More »

अंबिकापुर,@अनुशासन, समय की पाबंदी एवं निरंतर परिश्रम से हासिल किया जा सकता है मुकाम

अंबिकापुर, 27 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा में पांच दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वदीप जिला पंचायत सीईओ ने खेल का जीवन में महत्व को दर्शाते हुए कहा कि ये हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है। साथ ही बच्चो को जीवन में सफलता के लिए ऊचें लक्ष्य …

Read More »

अंबिकापुर,@पिता से था रंजिश इस लिए मासूम का अपहरण के बाद कर दी हत्या,शव को रहर खेत में किया दफन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अंबिकापुर, 27 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक मासूम बालक का रिश्ते का चर्चा है। मृतक के पिता से पुरानी रंजिश के कारण बच्चे का अपहरण कर गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद घर के पास रहर खेत में …

Read More »

अंबिकापुर,@संभाग स्तरीय छाीसगढि़या ओलम्पिक प्रतियोगिता में जिले के 322 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

अंबिकापुर, २6 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन व जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप के नेतृत्व में 24 नवम्बर से 26 नवम्बर 2022 तक पीजी कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय छााीसगढिया ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 2200 खिलाडि़यों ने 14 विधाओ में दमखम दिखाने के बाद करीब 322 का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिया …

Read More »

लखनपुर@राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वर्चुअल के माध्यम से जेंडर संसाधन केंद्र लखनपुर का किया शुभारंभ जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष रहे मौजूद

लखनपुर , 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड के ग्राम केवरा में 25 नवंबर दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वर्चुअल के माध्यम से जेंडर संसाधन केंद्र का शुभारंभ किया। सरगुजा जिला संरक्षण अधिकारी सुलेखा कश्यप जिला कार्यक्रम प्रबंधक बिहान योजना के तत्वधान में संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था। जहां अतिथि रूप में जनपद …

Read More »

अंबिकापुर,@संविधान दिवस पर याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर

अंबिकापुर, 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। लाक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस द्वारा राजीव भवन में शनिवार को संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में छाीसगढ़ शासन तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने संविधान का निर्माण करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए, संविधान के प्रस्तावना का पाठन कराया …

Read More »

अंबिकापुर,@संविधान दिवस पर किया गया संविधान की प्रस्तावना का पठन

अंबिकापुर, 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयंती पर 26 नवंबर को जिले के कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा संविधान की प्रस्तावना …

Read More »

अंबिकापुर,@रिंग रोड पर बेतरतीब खड़े 31 वाहनों पर की गई चालानी कार्रवाई

अंबिकापुर, 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। रिंग रोड में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, यातायात उप पुलिस अधीक्षक इमानुएल लकड़ा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा रिंग रोड में खड़े मालवाहक वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। शनिवार को …

Read More »

अंबिकापुर,@फरार वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबिकापुर, 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। मनेन्द्रगढ़ थाने की पुलिस दुष्कर्म के मामले में न्यायालय से जारी वारंटी को जशपुर जिले से गिरफ्तार कर थाने लेकर जा रही थी। तभी आरोपी चकमा देकर अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र के लुचकी घाट से फरार हो गया था। मनेन्दगढ़ पुलिस ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। धारा 224 के तहत कोतवाली पुलिस ने …

Read More »