Breaking News

अंबिकापुर@शराब के नशे में व्यक्ति ने स्वयं के पेट में मारी चाकू,मौत

Share


अंबिकापुर,21 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने ही पेट में चाकू मार ली थी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनूप चक्रवर्ती उम्र 56 वर्ष विश्रामपुर का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदि था। 19 फरवरी की रात को शराब पीकर घर आया और परिवार वालों के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान गुस्से में वह स्वयं ही अपने पेट में चाकू मार ली थी। परिजन उसे इलाज के लिए विश्रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply