Breaking News

सीकर@राजस्थान के चूरू में दर्दनाक हादसा…कार-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत,5 लोग एक ही परिवार से,मची चीख-पुकार

Share

सीकर,24 अक्टूबर 2026। राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दरदेवा गांव के पास हुआ,जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के तारानगर क्षेत्र के सोमनसीसर गांव का एक परिवार गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 8ः30 बजे सादुलपुर क्षेत्र में दरदेवा गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,टक्कर के समय जोरदार धमाका हुआ। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
कार में फंसे लोगों को निकालने में हुई मशक्कत : हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को निजी वाहन से सादुलपुर के अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि पुलिस और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंचीं। हालांकि, उनके पहुंचने में देरी होने की बात भी सामने आई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य और कार का चालक शामिल बताया गया है।
सोमनसीसर गांव में शोक
एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत की खबर से सोमनसीसर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक छा गया। परिवार के सदस्य गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे,लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जिंदगी खत्म कर दी। ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।


Share

Check Also

रायपुर@बीरगांव वोटर लिस्ट में मेयर नंदलाल का जेंडर महिला दर्ज

Share पूर्व मेयर अंबिका यदु को पुरुष और भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथी को महिला बताया …

Leave a Reply