Breaking News

रायपुर@बीरगांव वोटर लिस्ट में मेयर नंदलाल का जेंडर महिला दर्ज

Share

पूर्व मेयर अंबिका यदु को पुरुष और भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथी को महिला बताया

रायपुर,24 अक्टूबर 2026। रायपुर के बीरगांव नगर निगम में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में दर्ज जानकारियों में गड़बड़ी सामने आई है। सूची में वर्तमान कांग्रेस महापौर नंदलाल देवांगन का जेंडर महिला दर्ज है,जबकि पूर्व महापौर अंबिका यदु को पुरुष बताया गया है। बीरगांव मेयर इन काउंसिल के सदस्य इकराम अहमद को भी महिला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता भागीरथी, अध्यक्ष मां बंजारी भाजपा मंडल बीरगांव, का नाम भी महिला के रूप में दर्ज है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। मतदाता सूची में नाम,फोटो,जेंडर और दूसरी जानकारियां सही होना जरूरी है। जनप्रतिनिधियों के रिकॉर्ड में ऐसी गलतियां सामने आने के बाद विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने सूची में गड़बडि़यों को सुधारने की मांग की है।
कांग्रेस-भाजपा नेताओं के नाम
और फोटो में भी गलतियां होने का दावा

मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला केवल जेंडर तक सीमित नहीं है। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और भाजपा के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम और तस्वीरों के मिलान में भी त्रुटियां होने की बात कही जा रही है। हालांकि,इन मामलों की संख्या और प्रकृति की जानकारी सामने नहीं आई है। वोटर लिस्ट में नाम, फोटो या अन्य जरूरी विवरण गलत दर्ज हैं,तो मतदाताओं को अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी में परेशानी हो सकती है। चुनाव से पहले ऐसी त्रुटियों की जांच कर उन्हें ठीक करना जरूरी है।
विशेष गहन पुनरीक्षण के
बाद भी कैसे रह गई गलती?

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में दर्ज जानकारियों की जांच की जाती है और गलतियों को सुधारा जाता है। इसके लिए मतदाताओं की जानकारी जुटाकर उसका मिलान किया जाता है। डिजिटल पोर्टल पर जानकारी दर्ज होने के बाद क्या दोबारा जांच की गई? गलतियों को सुधारने के लिए अब क्या कदम उठाए जाएंगे? इन सवालों पर निर्वाचन अधिकारियों का जवाब आना बाकी है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply