अंबिकापुर,21 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। दो अलग-अलग मामले में आग से झुलस कर दो महिला की मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार शिवांसु देवी पति वीर साय उम्र 61 वर्ष बलरामपुर जिले के ग्राम रेहड़ा की रहने वाली थी। वह 10 फरवरी की रात को आग ताप रही थी। इस दौरान आग उसके कपड़े में पकड़ लिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। 25 वर्षीय चंपा चक्रवर्ती पति एतवा 17 फरवरी की आग तापने के दौरान झुलस गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इन दोनों मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur