अंबिकापुर,23 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के आईसोलेशन में स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया है। मरीज कोरिया जिले के ग्राम मुरमा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के ग्राम मुरमा निवासल 60 वर्षीय एक वृद्ध पिछले दो माह से सर्दी-खांसी से संक्रमित था। इसके अलावा उसे बुखार भी आ रहे थे। वह अपना इलाज बैकुंठपुर जिला अस्पताल में करा रहा था। काफी इलाज कराने के बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहे थे। स्वाइन फ्लू का लक्षण पाए जाने पर चिकित्सकों ने उसका जांच कराया। जहां रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजेटिव पाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां बुधवार की शाम को वह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसके पूर्व के रिपोर्ट के आधार पर स्वाईन फ्लू का संदिग्ध पाए जाने पर उसे आईसोलेशन में रखा है और उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अपर्ण सिंह चौहन ने बताया कि मरीज को स्वाईन फ्लू का संदिग्ध मानते हुए उसे आईसोलशन में रखा गया है। वह पिछले दो माह से सर्दी-खांसी से संक्रिमित था। टीवी के भी लक्षण पाए जा रहे हैं। एक्सरे व अन्य जांच कराए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे इलाज शुरू किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur