Breaking News

छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर@काले धन की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना चाहती है कांग्रेस : संजय श्रीवास्तव

-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में राजस्व और पंजीयन विभाग में किए गए सुधारों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। संकल्प भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में कई …

Read More »

अम्बिकापुर@ग्राम पंचायत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में 16 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर 2025 को जिले के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत के सरपंचों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने …

Read More »

बिलासपुर@बिलासपुर में 12000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ाई सीएमओ

नक्शा पास कराने के एवज में मांगे पैसे,प्राइवेट असिस्टेंट के जरिए रिश्वत की वसूली,दोनों अरेस्टबिलासपुर,17 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एसीबी की टीम ने नगर पालिका बोदरी की सीएमओ और क्लर्क को 12000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीएमओ क्लर्क के जरिए रिश्वत ले रही थी। नक्शा पास कराने के लिए उसने पीडि़त से पैसों की …

Read More »

रायपुर@11 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर 37 लाख का घोषित था इनाम

रायपुर,17 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर में ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ के तहत 11 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की है। सरेंडर माओवादियों में 6 पुरुष और 5 महिला माओवादी शामिल हैं। इन पर 37 लाख का इनाम घोषित था। नारायणपुर एसपी रॉबिनसन …

Read More »

रायपुर@शीतकालीन सत्र…नेशनल हेराल्ड मामले में विपक्ष का हंगामा

भूपेश बोले-केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा…चंद्राकर ने कहा-दावे निराधार रायपुर,17 दिसम्बर 2025। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही की शुरुआत नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर हंगामेदार रही। सदन शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने सत्यमेव जयते लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ने तख्तियों के साथ सदन में बैठने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विपक्ष …

Read More »

रायपुर@शराब घोटाला मामला…2 दिनों तक ईडी की कस्टडी में रहेगी सौम्या चौरसिया,पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

रायपुर,17 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष अदालत में पेश किया। जहां एजेंसी ने उनसे पूछताछ के लिए कोर्ट से 3 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी। विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के …

Read More »

सूरजपुर/रायपुर@ नियुक्ति आदेश के बदले 40 हजार की रिश्वत लेते सहकारी निरीक्षक गिरफ्तार

एसीबी अम्बिकापुर की कार्रवाई,कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा-ओंकार पाण्डेय-सूरजपुर/रायपुर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। जिले में सहकारी समिति में नियुक्ति के नाम पर रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है,एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अम्बिकापुर की टीम ने सहकारी निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, आरोप है कि उसने लेखापाल पद पर नियुक्ति आदेश …

Read More »

सोनहत@ सोनहत बीआरसी में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग आंकलन शिविर आयोजित

सोनहत, 16 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। दिनांक 16 दिसंबर को बी.आर.सी. भवन सोनहत में दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर का आयोजन किया गया, यह शिविर कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, शिविर का संचालन बी.एम.ओ. सोनहत डॉ. बलवंत सिंह के नेतृत्व में गठित मेडिकल …

Read More »

मनेन्द्रगढ़@सरस्वती शिशु मंदिर में 22 वर्षों के पूर्व छात्र होंगे एक साथ,तैयारियां अंतिम चरण में…21 को मनेन्द्रगढ़ में पूर्व छात्रों का ऐतिहासिक समागम

-संवाददाता-मनेन्द्रगढ़,16 दिसंबर 2025(घटती-घटना)।मनेन्द्रगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के 55 वर्षों के इतिहास में पहली बार पूर्व छात्रों का भव्य सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, यह ऐतिहासिक आयोजन 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में संपन्न होगा, कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य विनोद शुक्ला ने बताया कि इस सम्मेलन …

Read More »

कोरिया@ सोनहत के लब्जी–पुसला में मिला कोकिंग कोयला का नया भंडार

कोरिया से स्टील इंडस्ट्रीज को सालाना 30 लाख टन कोयले की आपूर्ति,12 किमी फ्लाईओवर कन्वेयर बेल्ट की तैयारी-राजन पाण्डेय-कोरिया,16 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के वनांचल ब्लॉक सोनहत अंतर्गत ग्राम लब्जी-पुसला में कोकिंग कोयला का नया भंडार मिलने से क्षेत्र में खनन गतिविधियों को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। इस नए भंडार के आधार पर कोल इंडिया को नई …

Read More »