7 इंस्पेक्टर,1 सब-इस्पेक्टर और 3 कॉन्स्टेबल को गृह विभाग भेजा गया,सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर,29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर तैनात 12 अधिकारी-कर्मचारियों को गृह विभाग में वापस भेज दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इनमें 7 इंस्पेक्टर,1 सब-इंस्पेक्टर,1 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और 3 आरक्षक शामिल हैं। हालांकि,आदेश में इन्हें वापस भेजने की वजह नहीं बताई गई है। साथ ही,यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन अधिकारी-कर्मचारियों की आगे कहां पदस्थापना की जाएगी।
इन्हें भेजा गया मूल विभाग
- विरेन्द्र चंद्रा – निरीक्षक – शरद चंद्रा – निरीक्षक
- बृजेश कुशवाहा – निरीक्षक – संतराम सोनी – निरीक्षक
- उमेन्द्र टंडन – निरीक्षक – पौरूष पुर्रे – निरीक्षक
- सौरभ द्विवेदी – निरीक्षक – जितेन्द्र नंदे – उप निरीक्षक
- निर्भय लाल ध्रुव – सहायक उप निरीक्षक
- अभिषेक कुमार-आरक्षक – रितेश दीवान -आरक्षक
- सोहन ध्रुव – आरक्षक
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur