कोलकाता,29 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आगामी एक नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की एकजुट महारैली का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह लड़ाई प्रत्येक भारतीय के मतदान और चुनाव करने के अधिकार की रक्षा के लिए है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार दोपहर 12ः30 बजे विपक्षी गठबंधन रामलीला मैदान में एकजुटता प्रदर्शित करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में मतदान को लेकर उठी चिंताओं और कथित ‘वोट लूट’ का जवाब दिया जाना चाहिए, क्योंकि इस विषय पर खामोशी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur