Breaking News

दुर्ग-भिलाई@दुर्ग में आज आएंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा..भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल,एक किलोमीटर चलेंगे पैदल

Share


दुर्ग-भिलाई,29 अक्टूबर 2026। दुर्ग में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा 30 अक्टूबर को पदयात्रा निकालेगी। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल होंगे। पदयात्रा की तैयारी के लिए दुर्ग में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप समेत भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का सही और अपडेट होना जरूरी है। एसआईआर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर लोगों में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ता आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं, ताकि निर्वाचन व्यवस्था पर उनका भरोसा बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता लोगों को एसआईआर की जरूरत और इसके महत्व के बारे में बताएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 30 अक्टूबर को होने वाली पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की। पदयात्रा दोपहर 3 बजे महेश कॉलोनी में सभा के बाद शुरू होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। पदयात्रा महेश कॉलोनी से महेश चौक तक करीब 1 किलोमीटर निकाली जाएगी।
पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर
भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का सही और पारदर्शी होना जरूरी है। हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना चाहिए। वहीं,अपात्र प्रविष्टियों को तय नियमों के अनुसार हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर कहीं कोई भ्रम या गलतफहमी हो तो कार्यकर्ता सही जानकारी देकर उसे दूर करें। पदयात्रा की तैयारियों में आपसी तालमेल बनाए रखने और तय जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
जनभागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी
बीजेपी नेताओं ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों में जागरूकता और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति विश्वास जरूरी है। एसआईआर से जुड़ी सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी से मिलकर और सक्रियता के साथ काम करने की अपील की।


Share

Check Also

सूरजपुर@ कलेक्टर के आने से पहले रिजवान की ‘रवानगी’,पहुंचीं रेना जमील तो पूछा-सावारावां का जिम्मेदार कहां है?

Share धान की कमी पर सवालों का डर या महज इत्तेफाक? कलेक्टर की बैठक से …

Leave a Reply