Breaking News

अम्बिकापुर@ग्राम पंचायत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में 16 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर 2025 को जिले के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत के सरपंचों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिये सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु सभी से अपील किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने सभी सरपंचों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में 16 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत अम्बिकापुर, लुण्ड्रा एवं बतौली तथा 17 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत लखनपुर, उदयपुर, सीतापुर एवं मैनपाट के सरपंचों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण सहकार्यशाला में सभी नवनिर्वाचित सरपंचो को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की मूलभूत जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रदान करते हुए उनके क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में विस्तृत दिशा- निर्देशों के संबंध में अवगत कराया गया। कार्यशाला में शासकीय योजनाओं का लाभ आमजनों तक कैसे पहुंचाया जाए एवं प्रक्रिया में कठिनाइयों को दूर करने सबंध में चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा शासकीय योजनाओं मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पंचायत से संबंधित सभी योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सहकार्यशाला के समापन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य संपादित करने वाले 15 ग्राम पंचायत सरपंचों प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण सहकार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा सिंह, उप संचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू, लेखा अधिकारी श्री महामाया प्रसाद ओझा, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण श्री शंशाक सिंह, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री रोशन गुप्ता, प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रशांत शर्मा, डीपीएम एनआरएलएम श्री राहुल मिश्रा, जिला अंकेक्षक पंचायत श्री नर्मदा प्रसाद डहरिया उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply