Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर में 12000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ाई सीएमओ

Share


नक्शा पास कराने के एवज में मांगे पैसे,प्राइवेट असिस्टेंट के जरिए रिश्वत की वसूली,दोनों अरेस्ट
बिलासपुर,17 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एसीबी की टीम ने नगर पालिका बोदरी की सीएमओ और क्लर्क को 12000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीएमओ क्लर्क के जरिए रिश्वत ले रही थी। नक्शा पास कराने के लिए उसने पीडि़त से पैसों की डिमांड की थी, जिस पर एसीबी ने ट्रैप कर गिरफ्तार किया है। दरअसल, सरकंडा के नूतन चौक निवासी वेदराम निर्मलकर ने एसीबी को शिकायत में बताया कि, बोदरी में उसकी जमीन है, जिस पर वो मकान बनाना चाहता है। उसने नगर पालिका कार्यालय में नक्शा पास करने के एवज में 20000 रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ 47257 रुपए का अन्य फीस पटाने के लिए उसे कार्यालय के बाबू सुरेश सिहोरे ने कहा है। अलग से रिश्वत के तौर 15000 रुपए की डिमांड की। नगर पालिका बोदरी में पदस्थ सीएमओ भारती साहू के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षद स्थानीय लोग उनकी अवैध वसूली और मनमाने काम से परेशान थे। बताया जा रहा है कि वो हर काम के लिए पैसों की डिमांड करती थी। बताया जा रहा है कि सीएमओ भारती साहू ने हर काम के लिए रेट तय कर दिया था। वो बिना पैसे के नक्शा पास भी नहीं करती थी। नक्शा पास कराने के लिए उसने स्थानीय व्यक्ति से पैसे की मांग की, वो पैसे नहीं देना चाहता था।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply