Breaking News

सूरजपुर/रायपुर@ नियुक्ति आदेश के बदले 40 हजार की रिश्वत लेते सहकारी निरीक्षक गिरफ्तार

Share


एसीबी अम्बिकापुर की कार्रवाई,कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा
-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर/रायपुर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)
। जिले में सहकारी समिति में नियुक्ति के नाम पर रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है,एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अम्बिकापुर की टीम ने सहकारी निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, आरोप है कि उसने लेखापाल पद पर नियुक्ति आदेश जारी कराने के बदले यह रकम मांगी थी।
पीडि़त शुभम जायसवाल (25 वर्ष),निवासी ग्राम करसी,तहसील व थाना प्रतापपुर ने 17 दिसंबर को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी,शिकायत के मुताबिक भारत सरकार के राष्ट्र्रीय सहकारी विकास निगम की योजना के तहत सूरजपुर जिले में गठित बहुउद्देशीय किसान उत्पादक सहकारी समितियों में संविदा नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी, शुभम जायसवाल का नाम मां समलेश्वरी बहुउद्देशीय कृषक उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित, टुकुडांड में लेखापाल पद के लिए पात्र सूची में शामिल था,उन्होंने दस्तावेज सत्यापन,टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की थी,इस पूरी कार्रवाई को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डीएसपी प्रमोद खेस के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया, निरीक्षक शरद सिंह के नेतृत्व में गठित एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर सहकारी निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया,इस सफल कार्रवाई में संजय सिंह,मनीष यादव,उपेंद्र यादव,सतीश एवं योगेंद्र सिंह का सराहनीय और सक्रिय योगदान रहा,टीम ने शिकायत सत्यापन से लेकर ट्रैप कार्रवाई तक पूरी प्रक्रिया को विधिसम्मत ढंग से पूरा किया,जिससे आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य एकत्र किए जा सके,एसीबी की यह कार्रवाई एक बार फिर यह संदेश देती है कि सरकारी नियुक्तियों में रिश्वतखोरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध एजेंसियां पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं।
1.50 लाख की मांग, 80 हजार में ‘सौदा’
आरोप है कि सहकारी निरीक्षक ने नियुक्ति आदेश जारी करने के बदले पहले 1.50 लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद रकम घटाकर 80 हजार तय की गई और पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये देने पर सहमति बनी,शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया,17 दिसंबर की रात कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं,सूरजपुर में आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया गया, एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है,आगे की कानूनी कार्रवाई जारी बताई जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply