Breaking News

अंबिकापुर

अम्बिकापुर@स्व.कलावती देवी की स्मृति में ऑल इंडिया मैराथन 20 जून को

पुरूष वर्ग के लिए 51 व महिला वर्ग के लिए 31 हजार प्रथम पुरस्कार-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में स्व. कलावती देवी की स्मृति में ऑल इंडिया मैराथन का आयोजन 20 जून को सुबह साढ़े पांच बजे से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता खेल प्रेमियों और धावकों के लिए एक बड़ा अवसर है। प्रतियोगिता में 16 वर्ष …

Read More »

अम्बिकापुर@विद्यालयों में योग दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने के दिए निर्देश…

अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी,बीआरसीसी, प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. झा ने अंतर्राष्ट्रीय योग …

Read More »

अम्बिकापुर/एमसीबी@चोरी के शक में दंपती की बेरहमी से पिटाई,इलाज के दौरान पति की मौत

एमसीबी जिले के कठौतिया गांव की घटना,महिला भी घायल,हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी,आरोपियों की तलाश जारी -संवाददाता-अम्बिकापुर/एमसीबी,18 जून 2026 (घटती-घटना)। चोरी के शक में ग्रामीणों द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है। घटना एमसीबी जिले के कठौतिया गांव की है। …

Read More »

अम्बिकापुर@निजी जमीन पर अवैध खुदाई का आरोप ग्रामीणों ने एसईसीएल के खिलाफ खोला मोर्चा

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन और आत्मदाह की चेतावनी-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर तहसील के ग्राम परसोड़ी कला के ग्रामीणों ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) पर निजी भूमि पर अवैध कब्जा कर जबरन खुदाई कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खुदाई कार्य पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों के …

Read More »

अम्बिकापुर@मारपीट और धमकी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इससे पहले इसी प्रकरण में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के …

Read More »

अम्बिकापुर@बिजली दर वृद्धि पर टीएस का हमला,बोले… जनता पर बोझ डाल रही भाजपा सरकार

स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली बिल हाफ योजना बहाल करने की मांग, रामगढ़ व रेत खनन पर भी सरकार को घेरा-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आरोप लगाया …

Read More »

अम्बिकापुर@बिजली दर वृद्धि,स्मार्ट मीटर और अघोषित कटौती के खिलाफ कांग्रेस का घेराव

भारी बारिश में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन… कांग्रेस नेता बोले…बिजली महंगी,व्यवस्था बदहाल और जनता पर बढ़ता जा रहा आर्थिक बोझ -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश में बिजली दरों में वृद्धि,ईंधन प्रभार,स्मार्ट मीटर और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने नमना स्थित …

Read More »

अम्बिकापुर@शासकीय कर्तव्य अवधि में निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय के चिकित्सकों को जारी किए गए निर्देश…-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 जून 2026 (घटती-घटना)। राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय,अम्बिकापुर में पदस्थ चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों द्वारा शासकीय कर्तव्य अवधि के दौरान निजी संस्थानों में प्रैक्टिस किए जाने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। …

Read More »

अम्बिकापुर@संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एवं अर्थीफैक्ट्ज आर्टिजंज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू हस्ताक्षरितकौशल विकास,स्वरोजगार एवं उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

-संवाददाता-अम्बिकापुर, 17 जून 2026 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा अंबिकापुर में 16 जून 2026 को विश्वविद्यालय एवं अर्थीफैक्ट्ज आर्टिजंज प्राइवेट लिमिटेड,भोपाल के मध्य मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय युवाओं को कौशल विकास,स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र …

Read More »

अम्बिकापुर@बिना आवेदन छह बैंकों से निकला 1.05 करोड़ का लोन,कृषि अधिकारी से 57.55 लाख की ठगी

ओटीपी के जरिए रचा गया पूरा खेल,पांच किस्तें भरने के बाद आरोपियों ने किया भुगतान बंद,वेतन खाता भी सीज-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 जून 2026 (घटती-घटना)। घर बनाने के लिए 30 लाख रुपए का लोन लेने की कोशिश एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को करोड़ों की ठगी का शिकार बना गई। आरोपियों ने झांसा देकर उनके दस्तावेज और ओटीपी हासिल किए तथा बिना उनकी …

Read More »