Breaking News

अम्बिकापुर@मारपीट और धमकी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इससे पहले इसी प्रकरण में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, मायापुर निवासी आकाश जायसवाल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 मई 2026 को राहुल सिंह और विवेक उपाध्याय उर्फ गोलू पंडित ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की थी। इस घटना की शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वह 17 मई को घर लौट रहा था, तब चांदनी चौक स्थित शास्त्री ऑटो के पास दोनों आरोपियों ने उसे फिर घेर लिया। प्रार्थी का आरोप है कि दोनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज होकर अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी तथा बेल्ट, लोहे की रॉड और मुक्कों से हमला किया। इस दौरान राहुल सिंह ने उसके हाथ में दांत से काटकर भी चोट पहुंचाई। मारपीट में युवक के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थीं। मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 320/2026 दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत विवेचना शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी राहुल सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था,जबकि दूसरा आरोपी विवेक उपाध्याय उर्फ गोलू पंडित फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद फरार आरोपी विवेक उपाध्याय उर्फ गोलू पंडित (29 वर्ष),निवासी चांदनी चौक,मायापुर,अंबिकापुर को गिरफ्तार कर लिया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply