Breaking News

अम्बिकापुर@संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एवं अर्थीफैक्ट्ज आर्टिजंज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू हस्ताक्षरितकौशल विकास,स्वरोजगार एवं उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 17 जून 2026 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा अंबिकापुर में 16 जून 2026 को विश्वविद्यालय एवं अर्थीफैक्ट्ज आर्टिजंज प्राइवेट लिमिटेड,भोपाल के मध्य मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय युवाओं को कौशल विकास,स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले की पहल एवं अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी तथा अर्थीफैक्ट्ज आर्टिजंज प्राइवेट लिमिटेड,भोपाल की डायरेक्टर सुश्री अपर्णा अवस्थी ने एमओयू पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एमओयू के नोडल अधिकारी डॉ. रोहिताश देशमुख,प्राध्यापक, फार्मेसी विभाग एवं सह-नोडल अधिकारी डॉ. समन नारायण उपाध्याय,सह-प्राध्यापक,विधि विभाग उपस्थित रहे। एमओयू के अंतर्गत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शैक्षणिक परिधि में आने वाले हस्तशिल्पियों, कुम्हारों,विशिष्ट कृषि उत्पादकों एवं स्थानीय उत्पादों के संग्रहण एवं विपणन से जुड़े व्यक्तियों के कौशल विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग,डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुतीकरण, ब्रांडिंग एवं उद्यमिता विकास संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@बिजली बिल पर कांग्रेस का हल्लाबोल, CSPDCL कार्यालय का घेराव,मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Share विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस,कहा…महंगाई से त्रस्त जनता …

Leave a Reply