Breaking News

अंबिकापुर

अंबिकापुर@शराब दुकान के विरोध में ग्रामीण ने किया प्रदर्शन

-संवाददाता-अंबिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। दरिमा में संचालित नई शासकीय शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण रैली निकालते हुए शराब दुकान पहुंचे और उसके सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों …

Read More »

अंबिकापुर@नशे के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन जारी,लेकिन सवाल बरकरार…

सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम ने फिर पकड़े 80 इंजेक्शन,पर हर बार सप्लायर तक पहुंचकर क्यों रुक जाती है जांच? 50 से ज्यादा प्रकरण,सैकड़ों गिरफ्तारियां और हजारों इंजेक्शन जब्त…फिर भी सरगुजा में नशे का नेटवर्क क्यों नहीं टूट रहा? -संवाददाता-अंबिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी …

Read More »

अंबिकापुर@अच्छे अंक के साथ अच्छा नागरिक बनना भी जरूरी,तभी समाज और देश को आप पर होगा गर्वःकलेक्टर अजीत वसंत

होली क्रॉस स्कूल में सीबीएसई टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान,96 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव -संवाददाता-अंबिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। सफलता केवल अच्छे अंक हासिल करने तक सीमित नहीं है,बल्कि जीवन में एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनना सबसे जरूरी है। जब आपका योगदान समाज और देश के हित में होगा,तभी सभी को आप …

Read More »

लखनपुर@27 करोड़ की सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर नजर,विधायक प्रबोध मिंज ने अधिकारियों को लगाई फटकार

-संवाददाता-लखनपुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। लूँड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज ने नावापारा से कुन्नी पहुंच मार्ग का औचक निरीक्षण किया। लगभग 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 27 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सड़क में कई कमियां पाए जाने पर विधायक प्रबोध मिंज ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने …

Read More »

अम्बिकापुर@विभिन्न योजनाओं के 190 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन, पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जनपद पंचायत लूण्ड्रा के सामुदायिक भवन में पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप …

Read More »

अम्बिकापुर@शिक्षित बेटियां ही विकसित राष्ट्र की नींव : राजेश अग्रवाल

-संवाददाता-अम्बिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षित बेटियां आत्मनिर्भर समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। वे गुरुवार को उदयपुर विकासखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झिरमिटी में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर एवं अध्ययन सामग्री भेंट कर स्वागत …

Read More »

बलरामपुर@बैल की हत्या कर मांस खाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

-संवाददाता-बलरामपुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले की गणेश मोड़ चौकी पुलिस ने बैल की हत्या कर उसका मांस खाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325, 3(5) तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा …

Read More »

अम्बिकापुर@अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर में होंगे शामिल

अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न दायित्व -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला सरगुजा में मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन का 21 जून 2026 के कार्यक्रम हेतु मुख्यमंत्री अम्बिकापुर के राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में शामिल होगे। उक्त कार्य के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा विनय कुमार अग्रवाल को जिला …

Read More »

अम्बिकापुर@सरगुजा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…कैबिनेट मिनिस्टर राजेश अग्रवाल की पहल पर केंद्र ने बढ़ाया कदम

अम्बिकापुर,सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिया संज्ञान -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा अंचल की सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने और क्षेत्रीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री …

Read More »

अम्बिकापुर@शराब कोचियों पर उठे सवालों के बीच बड़ी कार्रवाई…आबकारी उपनिरीक्षक अनिल गुप्ता हुये निलंबित

जिला आबकारी अधिकारी और मंडल प्रभारी को मिला नोटिस… क्या शराब कोचियों के संरक्षणदाता थे जिम्मेदार अधिकारी? कार्रवाई ने तेज की बहस… -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा में अवैध शराब कारोबार,शराब कोचियों की सक्रियता और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विदेशी कम्पोजिट …

Read More »