Breaking News

अंबिकापुर@शराब दुकान के विरोध में ग्रामीण ने किया प्रदर्शन

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। दरिमा में संचालित नई शासकीय शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण रैली निकालते हुए शराब दुकान पहुंचे और उसके सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आबादी के बीच शराब दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। महिलाओं,बच्चों और युवाओं पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में शराब दुकान नहीं हटाई गई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। मौके पर आबकारी अधिकारी, तहसीलदार तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply