Breaking News

लखनपुर@27 करोड़ की सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर नजर,विधायक प्रबोध मिंज ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Share


-संवाददाता-
लखनपुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। लूँड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज ने नावापारा से कुन्नी पहुंच मार्ग का औचक निरीक्षण किया। लगभग 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 27 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सड़क में कई कमियां पाए जाने पर विधायक प्रबोध मिंज ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार कार्य शुरू करने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता के हित में बनाई जा रही सड़क किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता पूर्ण कार्य ही स्वीकार किया जाएगा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रवि महंत, सरपंच प्रमोद सिंह, खेमराज सिंह, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, प्रवीण यादव, जमुना प्रसाद, सुरेश सिंह, मंत्री सारथी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक प्रबोध मिंज ने स्थानीय जनसमस्याओं पर भी चर्चा की और पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसेवा में और अधिक सक्रिय रहने की अपील की। गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।


Share

Check Also

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Share -संवाददाता-अंबिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने शादी …

Leave a Reply