Breaking News

राष्ट्रीय

नई दिल्ली@डॉलर की तुलना में मजबूत हुआ रुपया,72 पैसे की तेजी के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा

नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2025। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट,अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने का संकेत देने और डॉलर इंडेक्स की कमजोरी का असर मंगलवार को भारत के मुद्रा बाजार में साफ नजर आया। मुद्रा बाजार में बने सकारात्मक माहौल के कारण रुपया मंगलवार को डॉलर की तुलना में मजबूती के साथ …

Read More »

नई दिल्ली@सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री चार फीसदी बढ़कर 3,72,458 इकाई रही : सियाम

नई दिल्ली,१15अक्टूबर 2025 I अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है। देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सितंबर महीने में सालाना आधार पर चार फीसदी बढ़कर 3,72,458 इकाई रही है। उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि सितंबर में निर्माताओं से डीलरों तक यात्री वाहनों की शिपमेंट में सालाना आधार …

Read More »

नई दिल्ली@सेंसेक्स 575 अंक चढ़कर 82,605 पर बंद,निफ्टी में 178 अंक का उछाल

रियल्टी सेक्टर 3प्रतिशत चढ़ा,बैंकिंग-एफएमसीजी में भी तेजी रही नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2025 I लगातार दो दिनों तक कमजोरी का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुआ। मंगलवार को कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। पहले 1 घंटे के कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहा,लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली …

Read More »

नई दिल्ली@टाटा ट्रस्ट के तीसरे कार्यकाल के लिए चंद्रशेखरन को मंजूरी,फरवरी 2027 तक होगा दूसरा कार्यकाल

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर2025। टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के संभावित तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दे दी है। इससे समूह की लंबे समय से चली आ रही सेवानिवृत्ति नीति में बदलाव आया है। चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल फरवरी, 2027 में समाप्त होगा। तब वह 65 वर्ष के होंगे। वैसे टाटा के अधिकारी 65 वर्ष की उम्र …

Read More »

नई दिल्ली@सेंसेक्स 297 अंक गिरकर 82,030 पर बंद

निफ्टी 25,150 के नीचे आया,मेटल और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे नई दिल्ली,14 अक्टूबर 2025। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और तेजी आई, लेकिन थोड़ी देर …

Read More »

कुपवाड़ा@जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर

कुपवाड़ा,14 अक्टूबर 2025। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। 13 अक्टूबर की शाम 7 बजे से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कुंबकडी के जंगल में यह ऑपरेशन जारी है। आतंकियों ने यहां से घुसपैठ की कोशिश की थी,जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। इससे पहले 8 सितंबर को सेना ने कश्मीर के कुलगाम में …

Read More »

नई दिल्ली@कुछ देश अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहे,कुछ अपना दबदबा बनाना चाहते हैं : राजनाथ

नई दिल्ली, अक्टूबर 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सैनिक योगदान देने वाले देशों के प्रमुखों के सम्मेलन में एक सभा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा…कुछ देश अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने किसी देशों का नाम लिए बिना कहा…कुछ देश अंतरराष्ट्रीय नियमों को कमजोर …

Read More »

रांची@बहुचर्चित शराब घोटाला,एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

रांची,14 अक्टूबर 2025। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र और गुजरात से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है, जहां उन्हें एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। एसीबी सूत्रों के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात की विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विस …

Read More »

गुरुग्राम@एनएसजी ने आतंकवाद के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है : अमित शाह

गुरुग्राम,14 अक्टूबर 2025। हरियाणा के मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 41वें स्थापना दिवस समारोह में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आठ एकड़ में बनने वाले ब्लैक कैट स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया। गृहमंत्री ने इससे पहले वट वृक्ष का पौधा भी रौपा। समारोह को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने …

Read More »

पटना@भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी,वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव का कटा टिकट

पटना,14 अक्टूबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 71 उम्मीदवार के नाम शामिल है। पटना में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अहम घटक दल के …

Read More »