Breaking News

केरल@अमित शाह ने पिनरई विजयन पर साधा निशाना

Share


राज्य में सरकार बदलने का समय आ गया

केरल,05 अप्रैल 2026। केरल के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कुन्नाथुनाडु निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं हैं, बल्कि राज्ये के भविष्य को सुधारने के लिए हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद केरल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का वोट शेयर बढ़ा है। अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनाने का समय आ गया है। शाह ने ईस्टर के अवसर ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईसाई समुदाय से समर्थन की अपील की, ताकि केरल में सरकार बनाई जा सके। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, भाजपा की नीति बहुत स्पष्ट है- सभी के लिए न्याय, किसी का तुष्टिकरण नहीं। हम इसी के तहत देशभर में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जब केरल का एक संगठन पीएफआई यहां देश विरोधी गतिविधियां करता था, भाजपा सरकार ने एक ही दिन में देशभर में उसके सभी कैडर को जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply