Breaking News

नई दिल्ली@बड़ा हादसा : दादरा नगर हवेली में फटा गैस सिलेंडर,4 लोगों की दर्दनाक मौत

Share


नई दिल्ली,04 अप्रैल 2026। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। डेमानी रोड स्थित एक गोदाम में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि गोदाम की छत और दीवारें उड़ गईं। धमाके की गूंज लगभग 30 मीटर के दायरे में सुनी गई, जिससे आसपास के निवासियों को भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। सड़क पर मलबा बिखर गया और तेज़ आवाज़ के कारण पास के स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा उस समय हुआ जब गोदाम में नाइट्रोजन सिलेंडर रिफिल किए जा रहे थे। रिफिलिंग प्रक्रिया के दौरान अचानक एक सिलेंडर फट गया, जिससे पूरे गोदाम में धमाका हो गया। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply