Breaking News

राष्ट्रीय

नंदयाल/कुर्नूल@21 वीं सदी 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की होगी,आज दुनिया हमें मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में देख रही : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्रप्रदेश में 13,430 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया नंदयाल/कुर्नूल,16 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आंध्रप्रदेश के कुर्नूल में 13,430 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इस मौके पर मोदी ने कहा कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तब भारत ‘विकसित भारत’ बन चुका होगा। मैं दावे से कहता …

Read More »

जैसलमेर/जोधपुर@जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद 2 अफसर सस्पेंड

जैसलमेर/जोधपुर,15 अक्टूबर 2025। राजस्थान में स्लीपर बस अग्निकांड में बुधवार को सरकार ने एक्शन लिया। हादसे का शिकार हुई बस की बॉडी को चित्तौड़गढ़ में परिवहन विभाग ने अप्रूव किया था। बस बॉडी को अप्रूव करने वाले चित्तौड़गढ़ के कार्यवाहक डीटीओ सुरेंद्र सिंह और सहायक प्रशासनिक अधिकारी चुन्नी लाल को सस्पेंड कर दिया। हादसे के बाद जब प्रशासन ने बस …

Read More »

पटना@बिहार चुनाव : भाजपा ने मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को भी बनाया उम्मीदवार

पटना, 15 अक्टूबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव -2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी सूची बुधवार शाम जारी की। इस सूची में प्रसिद्व लोकगायिका मैथिली ठाकुर सहित 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिले के अलीनगर से टिकट मिला है। वहीं बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। …

Read More »

नई दिल्ली@कम गुणवत्ता वाले उपकरणों और पुर्जों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ कोई नरमी नहीं : वैष्णव

नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2025। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को राजधानी के भारत मंडपम में एशिया की सबसे बड़ी रेलवे और परिवहन प्रदर्शनी- 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई 2025) का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 17 अक्टूबर तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रेलवे क्षेत्र में नवाचार,आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है। …

Read More »

रांची@भारत का चांद पर मानव मिशन 2040 तक, 2027 में लॉन्च होगा स्वदेशी मानव स्पेस मिशन गगनयान : इसरो चीफ

रांची,15 अक्टूबर 2025। इसरो चीफ वी. नारायणन ने बुधवार को कहा कि भारत ने 2040 तक अपने नागरिकों को चंद्रमा पर उतारने का टारगेट तय किया है। वहीं, भारत का पहला मानव स्पेस मिशन ‘गगनयान’ 2027 में लॉन्च होना है। नारायणन ने बताया कि इसरो 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशनकी स्थापना और 2026 तक तीन बिना मानव वाले गगनयान मिशन …

Read More »

नई दिल्ली@आईएमएफ द्वारा भारत के विकास अनुमान को बढ़ाना देश के आर्थिक लचीलेपन और मजबूत बुनियादी कारकों का प्रमाण : पीयूष गोयल

नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2025। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज सीआईआई द्वारा आयोजित 7वें भारतीय रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स सम्मेलन में मुख्य भाषण देते हुए कहा कि रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में नई प्रौद्योगिकियों के विकास में अग्रणी बनने तथा अर्थव्यवस्था एवं उद्योग के लिए अत्याधुनिक समाधान उपलब्ध कराने में भारत को अग्रणी बनाने की क्षमता है। गोयल …

Read More »

नई दिल्ली@गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री रवि नाइक का कार्डियक अरेस्ट से निधन

नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2025। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री रवि नाइक का बुधवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद नाइक को पोंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की …

Read More »

गांधीनगर@सबमें मैं हूं और सब मुझमें हैं,यही वह दृष्टिकोण है जिससे सामाजिक हिंसा रुकेगी : मोहन भागवत

गांधीनगर,15 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने बुधवार को गांधीनगर के कोबा स्थित प्रेक्षा विश्व भारती ध्यान केंद्र में आचार्य महाश्रमणजी से मुलाकात की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं हर साल अपनी बैटरी चार्ज करने यहां आता हूं। डॉ भागवत ने कहा कि व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रीय …

Read More »

नई दिल्ली@मोदी का बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान

जब हर बूथ मजबूत होगा, तभी सुशासन की सरकार फिर से बनेगी नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नमो ऐप के माध्यम से बिहार के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें राज्य में पूर्ववर्ती ‘जंगलराज’ की भयावह स्थिति की याद दिलाई और कहा कि युवाओं को यह …

Read More »

नई दिल्ली@रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश : राजनाथ

भारत-ब्राजील रक्षा साझेदारी को नई ऊंचाई…राजनाथ सिंह और ब्राजील के उपराष्ट्रपति की मुलाकात में हुऐ कई बड़े ऐलाननई दिल्ली,15 अक्टूबर 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को ब्राजील के उपराष्ट्रपति जेराल्डो अल्कमिन और रक्षा मंत्री जोसे मूसियो मोंटेइरो फिल्हो से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा,निवेश और अंतरिक्ष सहयोग को गहरा करने पर सहमति बनी। …

Read More »