Breaking News

अंबिकापुर@किराना दुकान का ताला तोडक¸र चोरो ने सामान किया पार

Share

अंबिकापुर,13 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालमाटी स्थित आश्रम के आगे किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने किराना दुकान में लगे शटर का ताला तोडक¸र लगभग 60 हजार रुपए का किराना सामान पार कर दिया है। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार मो. उसमान गनी रहमानी लालमाटी आश्रम के आगे का रहन ेवाला है। वह घर के पास ही किराने की दुकान चलाता है। 7 सितंबर की रात को दुकान बंद कर घर के अंदर परिवार सहित सो रहा था। रात करीब 2.30 बजे हड़बड़ाहत की अवाज सुनाई थी। वह उठकर बाहर निकलने लगा पर मुख्य दरवाजे में ताला बंद होने के कारण ा्काल बाहर नहीं निकाल पाया। ताला खोलकर बाहर निकला तो दुकान का ताला टूटा था और अदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने लगभग 60 हजार से अधिक का किराना सामान पार कर दिया है। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply