Breaking News

अम्बिकापुर@मुख्यमंत्री के अमर्यादित टिप्पणी पर आक्रोशित भाजयुमो द्वारा पुतला दहन

Share

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा ने अंबिकापुर नगर के संगम चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री के द्वारा अशोभनीय तथा आपत्तिजनक शब्दों का चयन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव सायजी के लिए किया गया है, जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा ने आज मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय लंबे समय से जनप्रतिनिधि रहे हैं। वे तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा कई बार सांसद एवं केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। भूपेश बघेल जी का यह बयान छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व को नीचा दिखाने जैसा है, जिसे भारतीय जनता युवा मोर्चा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त पुतलादहन में युवा मोर्चा प्रभारी संजय सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर, दिनेश शुक्ला, दीपक गर्ग, युवा मोर्चा प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, अमित गुप्ता, रविकांत उरांव, जिला महामंत्री संजीव वर्मा रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, वीर सोनी निशांत सिंह सोलू, नितिन गुप्ता, हर्ष जायसवाल, विनाल गुप्ता, श्रीधर केसरी, अनिरुद्ध मिश्रा, अंकित तिर्की, अभिनंदन सिंह, दीपक यादव, सौरभ मिश्रा, मोंटी यादव, सक्षम गुप्ता, अभिजीत पाण्डेय, विष्णुदेव पाण्डेय, मनीष सिंह, अमनदीप सिंह, रोनी मिश्रा, लकी सिंह, अनुज यादव आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply