Breaking News

अम्बिकापुर@पिता से 5 हजार रुपए मांगने पर हुआ विवाद, कीटनाशक सेवन से युवक की मौत

Share


चिकनी गांव की घटना, मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में कीटनाशक सेवन करने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने पिता से 5 हजार रुपए मांगे थे। पिता ने पास में नकदी नहीं होने पर दूसरे बेटे से रुपए दिलाने की बात कही, जिससे नाराज होकर युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। मिशन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चिकनी निवासी दयाराम गोंड़ प्राथमिक शाला चिकनी में शिक्षक हैं। उनके बड़े बेटे कृष्णा सिंह की शादी हो चुकी थी। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। 12 अक्टूबर को कृष्णा शराब के नशे में था। दोपहर करीब 1.30 बजे उसने पिता से 5 हजार रुपए मांगे। पिता ने बताया कि उनके पास नकदी नहीं है, मोबाइल में पैसे हैं। इसी दौरान छोटा बेटा संतोष वहां पहुंचा तो पिता ने उससे कृष्णा को 5 हजार रुपए देने के लिए कहा। इस बात से कृष्णा नाराज हो गया। उसने पिता से कहा कि अब वह उनसे पैसे नहीं मांगेगा और खुद कमाकर खाएगा। इसके बाद पिता ड्यूटी पर चले गए। दोपहर करीब 3.30 बजे परिजनों ने दयाराम को फोन कर बताया कि कृष्णा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। उसे प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply