Breaking News

अम्बिकापुर@मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगा डिस्को डांडिया सीजन-2 का मंच

Share


गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे और डांस प्रतियोगिताएं होंगी आकर्षण; सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपए


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। नवरात्रि के उत्साह को यादगार बनाने के लिए मैनपाट स्थित तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट में 15 अक्टूबर को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। इसमें पारंपरिक गरबा-डांडिया के साथ लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताओं का रंग देखने को मिलेगा। पिछले आयोजन को मिली सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और भव्य बनाने की तैयारी की गई है। आयोजकों के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ आधुनिक मनोरंजन का संगम पेश करना और बच्चों, युवाओं व परिवारों को नवरात्रि उत्सव का साझा मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड की प्रस्तुति होगी, जबकि डीजे हर्ष अपनी धुनों से समां बांधेंगे। दादा 22ट्ठ11 की रैप प्रस्तुति भी आकर्षण रहेगी। छत्तीसगढ़ी सिनेमा, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी को भी खास आकर्षण के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी।
प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पारंपरिक परिधानों में गरबा-डांडिया और सामूहिक नृत्य के साथ आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल बनाने की तैयारी है।
आयोजन में फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर भी लगाए जाएंगे। संगीत, रोशनी और मंचीय प्रस्तुतियों के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं, जबकि डी.पी.एस. स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है। तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपए और फैमिली टिकट 1000 रुपए निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार व दोस्तों के साथ शामिल होकर नवरात्रि के इस आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply