Breaking News

अम्बिकापुर@15 दिन में सडक-नाली का काम शुरू नहीं हुआ तो निगम का घेराव

Share


नवागढ़ वार्ड के घुटरापारा,हुसैनी नगर और महामायापारा के रहवासी बदहाल सडक व बजबजाती नाली से परेशान


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। नवागढ़ वार्ड क्रमांक 14 के घुटरापारा, हुसैनी नगर और महामायापारा में सडक व नाली का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। समस्या के निराकरण की मांग को लेकर 13 अक्टूबर को पार्षद मो. बाबर के नेतृत्व में वार्डवासियों ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की और बदहाल सडक व बजबजाती नालियों से हो रही परेशानी से अवगत कराया। वार्डवासियों ने बताया कि लंबे समय से सडक और नाली का निर्माण नहीं होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। नालियों की बदहाल स्थिति से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इस पर निगम आयुक्त ने शीघ्र निर्माण कराने का आश्वासन दिया। पार्षद मो. बाबर ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर सडक व नाली निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो वार्डवासियों के साथ नगर निगम का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मो. खरीफ खान,युसुब अंसारी,खाजिद,बबल शर्मा,असरफ मुन्ना,वसीम मंसुरी सहित अन्य वार्डवासी मौजूद थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply