Breaking News

लखनपुर@लखनपुर में टांगी से वार कर अधेड़ की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Share


शराब पीकर घर में विवाद करने से परेशान होने की बात आरोपी ने पुलिस को बताई, घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त


लखनपुर,3 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में टांगी से वार कर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक का शव 12 अक्टूबर की रात घर के बाहर सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू की और संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी भी जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोयदा के खुटेनपारा निवासी दुरपति बाई के पति दोन्दू राम (40) का शव 12 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9ः40 बजे उनके घर के बाहर सड़क किनारे मिला था। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस ने देहाती नालसी दर्ज कर अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने लखनपुर पुलिस को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस और अम्बिकापुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव का पंचनामा कराया। विवेचना के दौरान पुलिस ने गांव के घूरसाय (48), पिता बैजनाथ, निवासी सोयदा खुटेनपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि दोन्दू राम कथित तौर पर शराब पीकर अक्सर उसके घर आकर विवाद करता था। इसी बात से परेशान होकर उसने घटना की रात घर में रखी टांगी से दोन्दू राम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल टांगी जब्त कर ली है। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply