कुसमी पुलिस ने 9 दिन के भीतर सुलझाया मामला,आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
बलरामपुर-रामानुजगं,13 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। कुसमी के साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 30 ष्ट 8515 झकमक नाला के पास स्थित मक्का खेत से बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नवडीहा निवासी बिन्दु बुनकर 3 अक्टूबर 2026 को कुसमी के साप्ताहिक बाजार आए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। शिकायत पर कुसमी थाना में अपराध क्रमांक 91/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्राम गम्हारडीह, थाना शंकरगढ़ निवासी दस्तगीर अंसारी (21 वर्ष) को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर 12 अक्टूबर को झकमक नाला के पास मक्का खेत से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए कुसमी पुलिस ने 12 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur