बीजापुर, 12 नवम्बर 2021 (ए)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पदस्थ सब इंजीनियर अजय रोशन और भृत्य लक्ष्मण परतागिरी गुरुवार दोपहर से गोरना मनकेलि से लापता हो गए हैं , दोनों चल रहे सड़क निर्माण कार्य देखने गए हुए थे। इन दोनों कर्मचारियों का माओवादियों द्वारा अपहरण किये जाने की आशंका जताई जा रही है ।
पीएमजीएसवाय के सब इंजीनियर और भृत्य मोटर सायकिल से गोरना मनकेलि की ओर सड़क निर्माण कार्य देखने गए हुए थे , उसके बाद से दोनों लापता हैं । गोरना मनकेलि पूरी तरह से माओवाद ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण दोनों का अपहरण किये जाने की आशंका जताई जा रही है । इस बाद कि जानकारी पीएमजीएसवाय के कार्यपालन यंत्री ठाकुर ने दी है । दोनों कर्मचारियों के परिवार वाले पता साजी में लग गए हैं, किंतु समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी नही मिल पाई है
Check Also
बस्तर@पट्टा दिलाने के बदले पटवारी ने ली बकरे और बैल की रिश्वत,अब मोबाइल बंद कर हुआ फरार
Share बस्तर,11 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर से भ्रष्टाचार का एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur