Breaking News

बीजापुर@बीजापुर के जंगलों में माओवादी डम्प मिले

Share

  • सुरक्षा बलों ने 136 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर जब्त किए
  • बीजापुर के जंगलों में माओवादी डम्प मिले
  • सुरक्षा बलों ने 136 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर जब्त किए

बीजापुर,13 नवम्बर 2026। बीजापुर जिले के पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान माओवादियों के दो डम्प बरामद किए हैं। दोनों स्थानों पर की गई संयुक्त कार्रवाई में कुल 136 बीजीएल सेल,1400 फीट कार्डेक्स वायर समेत बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है। सुरक्षा बलों ने डॉग स्क्वाड की मदद से जंगलों में छिपाकर रखी गई सामग्री का पता लगाया।
पामेड़ क्षेत्र में 103
बीजीएल सेल बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पहली कार्रवाई थाना पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल और सिंगमपल्ली के जंगलों में की गई। खुफिया सूचना के आधार पर डीआरजी,208 कोबरा बटालियन और के-9 डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वाड की मदद से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला।
गंगालूर क्षेत्र में दो डम्प मिले…
दूसरी कार्रवाई थाना गंगालूर क्षेत्र के एफओबी कुप्पागुड़ा अंतर्गत लेकामपारा के जंगलों में की गई। यहां सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन,204 कोबरा बटालियन और के-9 डॉग स्क्वाड वेस्पा की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान दो माओवादी डम्प बरामद किए। इनसे 33 बीजीएल सेल,1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।
संदिग्ध सामग्री मिलने पर पुलिस को दें सूचना
पुलिस के अनुसार,दोनों थाना क्षेत्रों में बरामद सामग्री के संबंध में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की गई है। बीजापुर पुलिस क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन,शांति और सुरक्षा के मद्देनजर लगातार सर्च अभियान और डीमाइनिंग की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल या आसपास किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री के मिलने पर उसे न छुएं। इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया@ छठ महापर्व को लेकर गढेलपारा में उत्साह,गेज नदी घाट पर तैयारियां जोरों पर…

Share जय छठी मैया सेवा समिति की अध्यक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा…स्वच्छता,सेवा और सामाजिक …

Leave a Reply