Breaking News

इंफाल@मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग में 4 की मौत

Share


मरने वालों में दो महिलाएं…उखरुल जिले में वाहनों पर गोलीबारी,इलाके में तनाव


इंफाल,13 नवम्बर 2026। मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को उग्रवादियों ने दो गाडि़यों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, हमला इम्फाल-उखरुल रोड पर न्यू हेवन इलाके में हुआ। दोनों गाडि़यों में सवार दो पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। गाडि़यों के आगे के शीशों पर गोलियों के निशान मिले हैं। इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं। हमले में मारे गए लोगों की पहचान शांगशक गांव निवासी कपांगखुई आरएस और हाओलेइला आरएस तथा ताशार गांव निवासी ऑगस्ट नगलुंग और खानमिला के रूप में हुई है। शांगशक के दोनों मृतक आपस में भाई-बहन थे, जबकि ताशार के दोनों मृतक मां और बेटे थे। चारों अलग-अलग दो वाहनों- मारुति स्विफ्ट और बोलेरो में सवार होकर इंफाल जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। 12 नवंबर को कांगपोकपी जिले के ताफोउ कुकी गांव और सेनापति जिले के कैलेंगजांग के पास भी गोलीबारी हुई थी। इस घटना में 42 साल की एक कुकी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दो पुरुष घायल हुए थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@मुख्यमंत्री मान को पाक से मिले निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय ने कहा-राष्ट्रीय नीति का पालन होना चाहिए

Share नई दिल्ली,13 नवम्बर 2026। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को इस …

Leave a Reply