Breaking News

रायपुर@भूपेश बोले…आज चुनाव हुए तो 4 व्हीलर में सिमट जाएगी भाजपा

Share


राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर कहा…बिहार हारे,अब छत्तीसगढ़ आ रहे नितिन नवीन…


रायपुर,13 नवम्बर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में हार के बाद अब नितिन नवीन छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। बघेल ने सवाल उठाया कि 15 नवंबर को छठ पूजा है,ऐसे में उनका दौरा क्यों रखा गया है। आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा एक ४ व्हीलर में सिमट जाएगी। भूपेश बघेल ने निर्वाचन आयोग को घेरते हुए नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 25 हजार नए वोटरों के नाम सूची में नहीं जुड़ पाए हैं। इनमें अकेले भिलाई के करीब 5 हजार वोटर शामिल हैं। धान खरीदी को लेकर उन्होंने सरकार से पूछा कि जब खरीदी के लिए केवल 42 कार्यदिवस बचे हैं तो सभी किसानों का धान कैसे खरीदा जाएगा? इसके अलावा उन्होंने पटवारियों की हड़ताल और जनगणना-2027 में जातिगत गणना को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
जेन-जी के वोटरों से डर रही भाजपा : बघेल ने कहा कि 23 अक्टूबर को मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसमें कई मतदाताओं के नाम इधर से उधर कर दिए गए। कांग्रेस ने इस गड़बड़ी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद निगम ने सुधार के लिए समय बढ़ाया। उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरने की अंतिम तारीख 11 नवंबर थी, लेकिन बड़ी संख्या में नए वोटरों के नाम सूची में नहीं जुड़ पाए। भिलाई में करीब 5 हजार और पूरे प्रदेश में लगभग 25 हजार नए मतदाता इससे प्रभावित हुए हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी जेन-जी के वोट से डर रही है।
भाजपा एक ४ व्हीलर में सिमट जाएगी : भूपेश
बघेल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को छठ पूजा है, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार नहीं जा रहे हैं। बिहार चुनाव में हार के बाद वे सीधे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। बघेल ने भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा एक ४ व्हीलर में सिमट जाएगी। निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार रहेंगे तो भाजपा 90 में 91 सीटें जीत जाएगी।
42 दिन में कैसे खरीदेंगे पूरा धान?
धान खरीदी को लेकर बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि किसान 21 क्विंटल धान बेचे या नहीं बेचे, उसे आदान राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना में भी किसानों को आदान सहायता दी जाती थी। बघेल ने कहा कि सरकार के पास धान खरीदी के लिए केवल 42 कार्यदिवस हैं। यदि इस अवधि में किसान अपना धान नहीं बेच पाए तो सरकार क्या व्यवस्था करेगी? पटवारियों की हड़ताल को लेकर बघेल ने कहा कि किसानों के नाम में सुधार और राजस्व से जुड़े कई काम पोर्टल पर पटवारियों के जरिए होने हैं। जब पटवारी हड़ताल पर हैं तो किसानों के रिकॉर्ड में सुधार कौन करेगा? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। जनगणना-2027 को लेकर बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया@ छठ महापर्व को लेकर गढेलपारा में उत्साह,गेज नदी घाट पर तैयारियां जोरों पर…

Share जय छठी मैया सेवा समिति की अध्यक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा…स्वच्छता,सेवा और सामाजिक …

Leave a Reply