Breaking News

अम्बिकापुर@ शराब पीकर और बिना लाइसेंस चला रहा था बाइक

Share

, न्यायालय ने लगाया 15 हजार रुपये जुर्माना
बतौली पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया चालक,मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि,मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
शराब पीकर वाहन चलाने और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के सड़क पर बाइक दौड़ाने वाले चालक को न्यायालय ने 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह कार्रवाई बतौली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार,चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक की पहचान सत्यनारायण ठाकुर (29 वर्ष),निवासी नवापारा, थाना दरिमा के रूप में हुई। जांच के दौरान वह शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। मेडिकल परीक्षण में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके अलावा चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं 3/181 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने चालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। संपूर्ण कार्रवाई में बतौली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया@ छठ महापर्व को लेकर गढेलपारा में उत्साह,गेज नदी घाट पर तैयारियां जोरों पर…

Share जय छठी मैया सेवा समिति की अध्यक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा…स्वच्छता,सेवा और सामाजिक …

Leave a Reply