-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के तीनों विधानसभा में विधानसभा स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘मतदान का महत्व’ तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय ’’मतदाता सूची तैयार करना,ईवीएम एवं वीवीपीएटी, मतदान प्रक्रिया और मतगणना प्रक्रिया’’ रखा गया। सीतापुर विधानसभा के नोडल अधिकारी श्री प्रेम गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी,साथ मतदान के महत्व एवं उनके भूमिका के बारे में बताया गया। अम्बिकापुर विधानसभा के नोडल अधिकारी श्री कमलेश वर्मा ने बताया कि जिला परियोजना अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता द्वारा प्रतियोगिता का निरीक्षण किया गया,साथ ही छात्र-छात्राओं को यह जानकारी दिया गया कि विधानसभा से दोनों विधा में चयनित शीर्ष 10-10 प्रतिभागियों को जिला स्तर पर 17 नवम्बर 2026 को शामिल होना है, जो संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित की जाएगी। लुण्ड्रा विधानसभा के नोडल अधिकारी श्री अरुण गुप्ता द्वारा यह जानकारी दिया गया कि महाविद्यालय एवं विद्यालय के दोनो विधा में 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। इस अवसर पर शिक्षकगण एवं महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी (स्वीप) उपस्थित रहें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur