Breaking News

जगदलपुर @ नक्सलियों ने मुखबीरी करने वालों को जान से मारने की दी धमकी

Share


जगदलपुर, ,07 नवम्बर 2021 (ए)। नक्सलियों के कांगेर घाटी एरिया कमेटी ने गांव के जनप्रतिनिधियों पर मुखबीरी करने का आरोप लगाते हुए पर्चे में कांदानार के सरपंच और मुखिया के नाम पर्चा जारी किया है। उन्होंने पर्चे में लिखा है कि यहां के युवक-युवतियां भी इसमें शामिल हैं। सभी उनकी जानकारी फोन करके पुलिस को दे रहे हैं। ऐसा करने वालों को जान गंवाने की धमकी भी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने मोबाइल में पुलिस को नंबर भी न रखें। इसे बेकार हरकत करार दिया है। ऐसा करने वालों की जानकारी होने पर उनकी हत्या करने की बात कही गई है। वहीं उन्होंने आदिवासी अंचलों में धर्मपरायण लोगों को लेकर भी बात कही है। सभी को उन्होंने दो हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वे सुधर जाएं, एक बार मौका दे रहे हैं।


Share

Check Also

बस्तर@बस्तर में नक्सल ढांचा ढहा…अंतिम कमांडर सोड़ी केशा ने अपने 42 साथियों के साथ हैदराबाद में किया सरेंडर

Share बस्तर,10 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ से लगे राज्य तेलंगाना से आई एक बड़ी खबर ने …

Leave a Reply