Breaking News

जगदलपुर, @ नक्सल मोर्चे पर तैनात 7 पुलिस के जवानों को मिलेगा शौर्य पदक

Share


जगदलपुर, 27 अक्टूबर 2021 (ए)। बस्तर संभाग के नक्सल मोर्चे पर तैनात 07 पुलिस केजांबाज जवानों को एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से नवाजा जाएगा। शौर्य पदक के लिए चयनीत जवान पिछले कई वर्षों से नक्सलियों का सामना करते आए हैं। नक्सल अभियान में कई बड़ी सफलताएं भी इन्होने दिलाई हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश में के अनुसार शौर्य पदक के लिए चयनीत 07 जवानों में दंतेवाड़ा में पदस्थ 02 जवानों में सोमारू कड़ती सहायक उप निरीक्षक, एवं केशर लाल सरोज प्रधान आरक्षक हैं। वहीं नारायणपुर जिले में पदस्थ 05 जवान में बैसाखू राम सोम प्रधान आरक्षक, पुनउ राम दुग्गा प्रधान आरक्षक, सकेन्द्र कुमार नेताम प्रधान आरक्षक, विवेक सिंह आरक्षक, रमेश कुमार अंधारे आरक्षक शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के जवान सोमारू और केशर लाल बुरगुम, गुमियापाल व तिमेनार के जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल रहे हैं। बुरगुम में माओवादियों के बड़े कैडर के 05 नक्सली, वहीं तिमेनार में 08 नक्सलियों को इन्होंने ढेर किया है। साथ ही गुमियापाल में एक हार्डकोर इनामी नक्सली को भी मार गिराया है। नारायणपुर जिले में पदस्थ जवानों ने माड़ इलाके में नक्सलियों के खिलाफ मोर्चे में कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं।


Share

Check Also

जगदलपुर@झीरम घाटी हत्याकांड : राष्ट्रीय जांच एजेंसी कोर्ट के फैसले से पहले टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान,कहा…घटना की जिम्मेदारी भी तय होने पर न्याय मिलने का होगा संतोष…

Share जगदलपुर,30 अगस्त 2026। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में 31 अगस्त को राष्ट्रीय जांच एजेंसी …

Leave a Reply